Hathras News: हाथरस में बीजेपी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद पार्क पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
हाथरस में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। जिला कार्यालय से शुरू होकर यात्रा शहीद पार्क पहुंची।
स्वाधीनता पर्व के अवसर पर संचालित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथरस शहर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा गौशाला रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय से प्रारंभ हुई। जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर हिस्सा लिया।
नगर के मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए यह यात्रा आगरा रोड स्थित डीआरबी तिराहा स्थित शहीद पार्क पहुंची। वहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने स्थापित अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि स्वाधीनता दिवस का पर्व किसी राजनीतिक दल तक सीमित न होकर संपूर्ण समाज के स्वाभिमान और सम्मान का राष्ट्रीय उत्सव है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
आयोजन के दौरान सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, पूर्व विधायक राजवीर पहलवान व हरिशंकर माहौर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, हरिशंकर राना, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे, रामेश्वर उपाध्याय, संध्या आर्य, रामवीर सिंह, महेंद्र सिंह आचार्य, रामकुमार माहेश्वरी, डौली माहौर, नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, संजय सक्सेना, मूलचंद वाष्णेय और सांसद प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह गुड्डू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Also Click : Hardoi: बाढ़ की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश
What's Your Reaction?



