Pilibhit News: पति से विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा
पीलीभीत के बीसलपुर में पति से कहासुनी के बाद महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने समझा-बुझाकर महिला को सुरक्षित नीचे उतारा।
Report : कुँवर निर्भय सिंह आईएनए पीलीभीत- उत्तर प्रदेश
पीलीभीत जिले के बीसलपुर क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक महिला के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद महिला को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा।
मिली जानकारी के अनुसार बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी मनीषा मौर्य का किसी बात को लेकर अपने पति धर्मेंद्र से विवाद हो गया था। कहासुनी से नाराज होकर वह घर के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को ऊंचाई पर देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई और तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस और तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने समझदारी का परिचय देते हुए महिला से बातचीत शुरू की और उसे समझा-बुझाकर शांत कराया। करीब कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया है। प्रशासन का कहना है कि समय रहते कार्रवाई किए जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया और स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है।
What's Your Reaction?



