पीलीभीत के बीसलपुर में खेत से संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में खेत के अंदर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
Report : कुँवर निर्भय सिंह आईएनए पीलीभीत- उत्तर प्रदेश
पीलीभीत के बीसलपुर में खेत से संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के वरसिया गांव में एक युवक का शव खेत के अंदर मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों की नजर जब खेत में पड़े शव पर पड़ी, तो मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी।
सूचना मिलते ही बीसलपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान खांडेकर निवासी सुबोध के रूप में की। स्थानीय निवासियों के अनुसार सुबोध का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। उसकी मौत किन परिस्थितियों में और किस वजह से हुई, इसका सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घटना के संबंध में बीसलपुर कोतवाली प्रभारी संजीव शुक्ला ने जानकारी दी कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है और उसे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही है।
Also Click : Meerut: कांवड़ियों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा कवच: 6 प्रमुख मार्गों पर 18 बाइक एंबुलेंस तैनात
What's Your Reaction?



