पीलीभीत में दामाद पर सास की हत्या का आरोप, भूसे के ढेर में आग लगाकर जलाया, राख से मिलीं हड्डियां

पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र में दामाद पर सास की हत्या कर शव भूसे में जलाने का आरोप। राख से हड्डियां और कंगन बरामद, पुलिस कराएगी डीएनए जांच।

By INA News Desk
Aug 7, 2026 - 21:46
23 Views
पीलीभीत में दामाद पर सास की हत्या का आरोप, भूसे के ढेर में आग लगाकर जलाया, राख से मिलीं हड्डियां

Report : कुँवर निर्भय सिंह आईएनए पीलीभीत- उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में दामाद पर सास की हत्या का आरोप, भूसे के ढेर में आग लगाकर जलाया, राख से मिलीं हड्डियां

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अमरिया थाना क्षेत्र के जिठनिया गांव में एक व्यक्ति पर अपनी बुजुर्ग सास की हत्या कर शव को भूसे के ढेर में जला देने का गंभीर आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जिठनिया निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बुजुर्ग मां मोहनदेई गांव के किनारे बने मकान में अकेली रहती थीं। उनके अनुसार उनका बहनोई महेंद्र पाल, जो हरहरपुर धुरा का रहने वाला है, उनसे रंजिश रखता था। रंजिश की वजह यह थी कि बुजुर्ग महिला अक्सर अपनी बेटी को अपने पास रहने के लिए बुला लिया करती थी, जिससे नाराज होकर दामाद ने इस वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि जब बुजुर्ग महिला अचानक गायब हो गईं, तो उनकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लगभग एक सप्ताह बाद जब ग्रामीणों की मौजूदगी में भूसे के ढेर की राख को खंगाला गया, तो वहां से जली हुई हड्डियां और कंगन बरामद हुए। इसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अमरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मौके से बरामद अवशेषों को कब्जे में ले लिया गया है। हड्डियों का परीक्षण और डीएनए जांच कराई जाएगी, ताकि मृतक की पहचान वैज्ञानिक रूप से पुष्ट हो सके। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Also Click : Bareilly: क्रांति की यादें सिसक रहीं: 121 साल पुराने 'आज़ाद छात्रावास' पर ताला, गुमनामी में चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा, इतिहास उपेक्षा का शिकार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow