MLC Election Hardoi: एमएलसी चुनाव में भाजपा ने बढ़ाई सक्रियता, हरदोई में अवनीश सिंह और उमेश द्विवेदी के समर्थन में बैठक
लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में
हरदोई। लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की।
बैठक में लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी के समर्थन में 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के साथ संपर्क और समन्वय स्थापित करने तथा उन्हें मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ मतदाताओं से संपर्क करें और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील करें। वहीं, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मतदाताओं तक पहुंचने और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
बैठक में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, नरेश राज, शिवराम, काशीराम एवं संदीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Also Read- UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला: 455 लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक, जल्द मिलेगी नई तैनाती
What's Your Reaction?



