UP MLC Election: विधान परिषद चुनाव: हरदोई में कंट्रोल रूम स्थापित, समस्या होने पर इस नंबर पर करें संपर्क
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर जनपद हरदोई में निर्वाचन संबंधी
हरदोई। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर जनपद हरदोई में निर्वाचन संबंधी शिकायतों के निस्तारण और अन्य कार्यों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मतदाता निर्धारित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों पर मतदान कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन संबंधी शिकायतों के निस्तारण, शिकायतों को संबंधित स्तर पर भेजने तथा अन्य चुनावी कार्यों के प्रभावी अनुश्रवण के लिए 27 सितंबर 2026 से कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है।
कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर: 05852-234407
दीपाली भार्गव ने बताया कि 23 अक्टूबर को मतदान के दौरान जनसामान्य को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उक्त नंबर पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराना तथा मतदान के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है।
What's Your Reaction?



