Hardoi News: हरदोई में MLC चुनाव को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक, अवधेश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को सौंपी चुनावी तैयारी की जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी की उपस्थिति में शिक्षक एवं स्नातक

By INA News Desk
Oct 13, 2026 - 20:22
6 Views
Hardoi News: हरदोई में MLC चुनाव को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक, अवधेश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को सौंपी चुनावी तैयारी की जिम्मेदारी

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी की उपस्थिति में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने, मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और आगामी चुनाव संबंधी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने नवीनीकृत बैठक कक्ष का उद्घाटन किया। जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबू गंगा भक्त सिंह के सम्मान में बैठक कक्ष का नाम ‘बाबू गंगा भक्त सिंह सभागार’ रखा गया। बैठक में अवधेश द्विवेदी ने ब्लॉक प्रमुखों, नगर पालिका अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों से शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं के बीच संपर्क बढ़ाने तथा संगठनात्मक समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने 16 अक्टूबर को शिक्षक एवं स्नातक मतदाता सम्मेलन और 17 अक्टूबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आहूत सम्मेलन में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मतदाताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से आपसी तालमेल के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पी.के. वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिला महामंत्री एवं स्नातक चुनाव प्रभारी अनुराग मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष एवं शिक्षक चुनाव प्रभारी संदीप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने गंगानगर कॉलोनी में मतदाताओं से संपर्क कर संवाद किया। इस दौरान आगामी चुनावों की तैयारियों, मतदाताओं तक पहुंच और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

Also Read- Lucknow: खरीफ सीजन में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में जुटी योगी सरकार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow