Hardoi News: हरदोई में धान खरीद को लेकर DM राहुल पांडेय सख्त, क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा और पारदर्शिता के निर्देश
स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में धान खरीद कार्यशाला सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने
Hardoi: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में धान खरीद कार्यशाला सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कार्यशाला में संबंधित अधिकारियों एवं क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों से धान खरीद से संबंधित शासन के दिशा-निर्देशों, निर्धारित प्रक्रियाओं तथा किसानों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये। कार्यशाला में किसानों का पंजीकरण, धान की गुणवत्ता, क्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं, इलेक्ट्रॉनिक कांटे एवं नमी मापक यंत्रों की उपलब्धता, अभिलेखों का रखरखाव तथा खरीदे गए धान के मूल्य का नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी धान क्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, धान खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखते हुए शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।
कार्यशाला में यह भी निर्देश दिए गए कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा धान खरीद कार्य की नियमित निगरानी की जाए, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय से प्राप्त हो सके। एक क्रय केंद्र पर एक ही काटे से तीन सो कुंतल खरीद की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश कुमार, जिला विपणन अधिकारी निहारिका सिंह सहित धान खरीद केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।
Also Read- Lucknow: खरीफ सीजन में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में जुटी योगी सरकार
What's Your Reaction?



