Hardoi News: हरदोई मंडी में धान खरीद केंद्रों पर एसडीएम का छापा, खरीद में तेजी लाने के निर्देश; लापरवाही पर मुकदमे की चेतावनी
जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय के आदेश एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने मंडी
हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय के आदेश एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने मंडी परिसर स्थित धान खरीद केंद्रों का अपराह्न 4 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीसीएफ, यूपीएसएस और पीसीयू के धान खरीद केंद्रों पर खरीद की धीमी प्रगति मिलने पर संबंधित केंद्र प्रभारियों को तत्काल खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अगले दिन तक धान खरीद में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई तो संबंधित केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने सहित कठोर कार्रवाई की जा सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित धान खरीद केंद्रों पर भी किसानों से तेजी से खरीद सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
धान खरीद केंद्रों की अब तक की प्रगति:
-
मार्केटिंग विभाग: 10 केंद्रों पर 444 किसानों से 25,765.60 कुंतल धान खरीद।
-
मंडी समिति विभाग: 6 केंद्रों पर 92 किसानों से 4,242 कुंतल धान खरीद।
-
पीसीएफ: 2 केंद्रों पर 35 किसानों से 1,657.20 कुंतल धान खरीद।
-
यूपीएसएस: 4 केंद्रों पर 86 किसानों से 4,718.40 कुंतल धान खरीद।
-
पीसीयू: 5 केंद्रों पर 97 किसानों से 5,703.20 कुंतल धान खरीद।
एसडीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उनकी उपज की खरीद शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विपणन अधिकारी पवन कुमार अग्रहरि, मार्केटिंग इंस्पेक्टर दिनेश सिंह, गीतांशु कुमार, अजय कुमार वर्मा, ऋषभ सिंह, अंकित वर्मा, मंडी इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह, मनोज गौरव तथा केंद्र प्रभारी अमित द्विवेदी, पंकज, मनीष यादव एवं नेकराम वर्मा सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
Also Read- यूपी में बेसिक शिक्षा का हुआ कायाकल्प, कंपोजिट स्कूलों में शिक्षकों की संख्या 1.85 लाख के पार
What's Your Reaction?

