Farmers News: हरदोई में धान खरीद में लापरवाही पर सख्ती! SDM के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, आज खरीद शुरू नहीं हुई तो रुकेगा केंद्र प्रभारियों का वेतन

जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय के आदेशानुसार एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राजेंद्र कुमार के निर्देश पर हरदोई मण्डी स्थित

By INA News Desk
Oct 24, 2026 - 11:13
13 Views
Farmers News: हरदोई में धान खरीद में लापरवाही पर सख्ती! SDM के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, आज खरीद शुरू नहीं हुई तो रुकेगा केंद्र प्रभारियों का वेतन
Advertisement
Advertisement

Hardoi: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय के आदेशानुसार एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राजेंद्र कुमार के निर्देश पर हरदोई मण्डी स्थित धान खरीद केंद्रों पर उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने प्रातः 9.30 बजे अचानक निरीक्षण किया।

हरदोई मण्डी स्थित धान खरीद केंद्रों के निरीक्षण के समय कई केन्द्र प्रभारियों ने धान खरीद के संबद्ध में सूचना उपलब्ध कराई गई। हरदोई मण्डी में धान खरीद हेतु 10 केन्द्र विपणन विभाग के, मण्डी समिति के 6  केंद्र, UPSS के 4 केंद्र , PCF के 2 केंद्र, PCU के 5 केंद्र सहित हरदोई मण्डी में धान खरीद हेतु कुल 27 केंद्रों की स्थापना की गई है। अब तक कुल 241.60 कुंतल से अधिक की खरीद हुई है। उपजिलाधिकारी सदर ने सभी केन्द्र प्रभारियों को धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

उपजिलाधिकारी सदर ने सभी केन्द्र प्रभारियों  को तत्काल धान खरीद हेतु बोला गया है। केंद्र प्रभारियों से तत्काल किसानों से बात कर धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं । उपजिलाधिकारी सदर ने अवगत कराया है कि जिस केंद्र पर अभी खरीद नहीं हुई है उनको आज खरीद प्रत्येक दशा में करने के निर्देश दिए हैं। यदि आज खरीद प्रारम्भ नहीं करेंगे तो केंद्र प्रभारियों का वेतन  रोका जा सकता है एवं उनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी हरदोई को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

Also Read- जनमानस के जीवन में सकारात्मक बदलाव ही प्रशासन की असली सार्थकता: सीएम योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement