Hardoi News: बाल दिवस पर इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डी.ओ.डी. की अनूठी पहल, बच्चों को सिखाया मोबाइल से दूरी और पारिवारिक संस्कारों का महत्व

बाल दिवस के शुभ अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डी.ओ.डी. द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय, ककराली खेड़ा, हरदोई

By INA News Desk
Nov 14, 2026 - 15:48
3 Views
Hardoi News: बाल दिवस पर इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डी.ओ.डी. की अनूठी पहल, बच्चों को सिखाया मोबाइल से दूरी और पारिवारिक संस्कारों का महत्व
Advertisement
Advertisement

हरदोई। बाल दिवस के शुभ अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डी.ओ.डी. द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय, ककराली खेड़ा, हरदोई में बच्चों के साथ उत्साह एवं उल्लास के वातावरण में बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ खुशियाँ बाँटने के साथ-साथ उन्हें डिजिटल जागरूकता, पारिवारिक मूल्यों, अच्छे संस्कारों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर क्लब द्वारा बच्चों के लिए एक विशेष जागरूकता वर्कशॉप आयोजित की गई, जिसमें तीन महत्वपूर्ण विषयों “Mobile Addiction vs Family Time”, “Respect for Elders and Parents” तथा “Healthy Family Values” पर विस्तार से चर्चा की गई। वर्कशॉप के माध्यम से बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। उन्हें समझाया गया कि मोबाइल की दुनिया में अधिक समय बिताने के बजाय पढ़ाई, खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों और परिवार के साथ समय बिताने को प्राथमिकता देनी चाहिए। साथ ही माता-पिता एवं बुजुर्गों का सम्मान करने, उनकी भावनाओं को समझने तथा परिवार में प्रेम, सहयोग और आपसी संवाद बनाए रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को और रोचक एवं ज्ञानवर्धक बनाने के लिए बच्चों के बीच पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं का विषय मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव एवं परिवार के साथ समय बिताने का महत्व रहा। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास के साथ चित्रों और अपने विचारों के माध्यम से इस विषय को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डी.ओ.डी. की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बाल दिवस की खुशियों को और बढ़ाते हुए क्लब की ओर से सभी बच्चों को टॉफियाँ एवं चॉकलेट वितरित की गईं। विद्यालय के बच्चों द्वारा लगाए गए विभिन्न फूड स्टॉल्स का भी क्लब सदस्यों ने आनंद लिया। बच्चों द्वारा उत्साहपूर्वक लगाए गए इन स्टॉल्स की सराहना की गई और उनका उत्साह बढ़ाया गया। प्रेसिडेंट सोनिया मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को मोबाइल का सीमित उपयोग करना चाहिए तथा परिवार के साथ समय बिताने, माता-पिता एवं बड़ों का सम्मान करने और अच्छे संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास को क्लब की प्राथमिकता बताया।

इस अवसर पर क्लब की ओर से CGR सुप्रिया सेठ, ZPC एवं एडिटर राखी द्विवेदी, ट्रेजरर सोहिनी दीक्षित, ISO नीलम सिंह,पूजा जैन अंजू पांडे एवं अनीता मिश्रा उपस्थित रहीं। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगण और स्कूल स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश देने का प्रयास किया गया कि तकनीक का सही उपयोग, परिवार के प्रति सम्मान और अच्छे संस्कार ही एक बेहतर भविष्य की नींव हैं। इस प्रकार इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डी.ओ.डी. का यह बाल दिवस आयोजन बच्चों के लिए सीख, रचनात्मकता, सम्मान और खुशियों से भरा एक यादगार अनुभव बना।

यह भी पढ़ें : Hardoi News: हरदोई में पराली जलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई! डीएम राहुल पाण्डेय ने दिए कड़े निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement