Crime News Ballia: STF को बड़ी सफलता, गैंगस्टर में वांछित 50 हजार का इनामी मुन्ना गोड़ सूरत से गिरफ्तार

 यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। बलिया के नगरा थाने में गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार के इनामी अपराधी को सूरत

By INA News Desk
Nov 14, 2026 - 15:21
8 Views
Crime News Ballia: STF को बड़ी सफलता, गैंगस्टर में वांछित 50 हजार का इनामी मुन्ना गोड़ सूरत से गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

Report - Syed Asif Hussain Zaidi

बलिया: यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। बलिया के नगरा थाने में गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार के इनामी अपराधी को सूरत से गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ लखनऊ के उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश मिश्र की टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मुन्ना गोड़ उर्फ चंद्रमल को सूरत के लक्ष्मीनगर आशापुरी सोसायटी-02, गोवलनगर रोड, पांडेसरा से 12 नवंबर को दोपहर करीब 12:15 बजे गिरफ्तार किया।

अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण न्यू सिविल हॉस्पिटल सूरत में कराया गया और 9th Additional Chief Judicial Magistrate, सूरत के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट से 16 नवंबर दोपहर 2 बजे तक का ट्रांजिट रिमांड मिला, जिसके बाद उसे थाना नगरा लाया गया। अब नियमानुसार उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया जा रहा है।

मुन्ना गोड़ पर नगरा और कोतवाली थाने में चोरी और गैंगस्टर सहित 5 मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त -
मुन्ना गोड़ उर्फ चंद्रमल पुत्र सत्येंद्र प्रसाद, निवासी रुद्रवार, थाना सिकंदरपुर, बलिया

संबंधित अभियोग -
मु0अ0सं0 193/2026 धारा 2/3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट, थाना नगरा

आपराधिक इतिहास -
1. मु0अ0सं0 114/2026 धारा 303(2), 317(2), 317(4), 3(5) बीएनएस, थाना नगरा
2. मु0अ0सं0 98/2026 धारा 303(2), 317(4), 3(5) बीएनएस, थाना नगरा
3. मु0अ0सं0 130/2026 धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस, थाना कोतवाली
4. मु0अ0सं0 175/2026 धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस, थाना कोतवाली
5. मु0अ0सं0 193/2026 गैंगस्टर एक्ट, थाना नगरा
Also Read- Ballia Encounter News: दुबहड़ पुलिस से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, तमंचा बरामद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement