Hardoi News: हरदोई में इनर व्हील क्लब की अनूठी पहल, बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए लगाया जागरूकता शिविर

इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई D.O.D. द्वारा क्लब के गोद लिए गए आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम भज्जापुरवा (शिवबक्शपुरवा),  जनपद

By INA News Desk
Oct 17, 2026 - 18:34
10 Views
Hardoi News: हरदोई में इनर व्हील क्लब की अनूठी पहल, बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए लगाया जागरूकता शिविर

हरदोई। इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई D.O.D. द्वारा क्लब के गोद लिए गए आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम भज्जापुरवा (शिवबक्शपुरवा),  जनपद हरदोई में बच्चों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए दंत परीक्षण एवं संक्रामक रोग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. आकाश दीक्षित ने बच्चों के दाँतों की जाँच की तथा उन्हें दाँतों की उचित देखभाल और नियमित स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर बच्चों को टूथब्रश, टूथपेस्ट एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। बच्चों को नियमित रूप से ब्रश करने और दाँतों को स्वस्थ रखने के महत्व के बारे में बताया गया।

इसके अतिरिक्त कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए संक्रामक रोग जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को डेटॉल साबुन वितरित किए गए तथा व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने के सही तरीके और संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में दंत स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष सोनिया मिश्रा, वरिष्ठ सदस्य अनुराधा मिश्रा, सीजीआर सुप्रिया सेठ, जेडपीसी एवं एडिटर राखी द्विवेदी, ट्रेज़रर सोहिनी दीक्षित, पूजा जैन एवं अनीता मिश्रा उपस्थित रहीं। साथ ही प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्रिवेदी, सौरभ सिंह एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा। सभी ने बच्चों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के इस प्रयास में सहयोग दिया। क्लब अध्यक्ष सोनिया मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित यह शिविर बच्चों के स्वास्थ्य एवं कल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

Also Read- Hardoi: 'चलो मम्मी चलो पापा…' भजन की लॉन्चिंग, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने की भजन की आडियो सीडी को लांच।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement