Hardoi: 'चलो मम्मी चलो पापा…' भजन की लॉन्चिंग, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने की भजन की आडियो सीडी को लांच।  

जनपद के प्रसिद्ध देवी मंदिरों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। “चलो मम्मी चलो पापा, हरदोई

Mar 25, 2026 - 19:09
83 Views
Hardoi: 'चलो मम्मी चलो पापा…' भजन की लॉन्चिंग, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने की भजन की आडियो सीडी को लांच।  
'चलो मम्मी चलो पापा…' भजन की लॉन्चिंग, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने की भजन की आडियो सीडी को लांच।  

हरदोई। जनपद के प्रसिद्ध देवी मंदिरों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। “चलो मम्मी चलो पापा, हरदोई वाली मैया के दरबार ले चलो” शीर्षक से तैयार भजन की ऑडियो सीडी का भव्य लोकार्पण जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा द्वारा किया गया।

लॉन्चिंग के दौरान उन्होंने कहा कि हरदोई जनपद सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है, लेकिन उचित प्रचार-प्रसार के अभाव में यहां के कई प्रमुख मंदिर राष्ट्रीय पहचान नहीं बना सके हैं। ऐसे में स्थानीय युवाओं द्वारा “G Music Hardoi” के माध्यम से किया गया यह प्रयास बेहद सराहनीय है। उन्होंने सभी से यूट्यूब पर “G Music Hardoi” चैनल सर्च कर इस भजन को सुनने की अपील की।

कार्यक्रम में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल की जिला महिला प्रमुख एवं पतंजलि महिला प्रकोष्ठ प्रमुख विनीता पांडे ने बताया कि इस भजन को तैयार करने में टीम ने करीब दो वर्षों तक लगातार मेहनत की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों पर तैयार यह भजन श्रोताओं को अवश्य पसंद आएगा।

भजन के निर्माता-निर्देशक डॉ गौरव अग्रवाल ने बताया कि इस गीत में हरदोई के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को दर्शाया गया है। संगीत संकेत तिवारी ने दिया है, जबकि स्वर अजीत जैन और अमन सिंह ने दिए हैं। गीत के बोल अभिषेक गुप्ता ने लिखे हैं। उन्होंने बताया कि लॉन्चिंग के कुछ ही समय में भजन को यूट्यूब पर हजारों दर्शकों का प्यार मिल चुका है। इस अवसर पर पी.के. वर्मा, वेद प्रकाश गुप्ता (राजू), अमन सिंह और संकेत तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भजन देखने के लिए:
यूट्यूब पर “G Music Hardoi” सर्च करें, वीडियो देखें।

Also Read- Hardoi : शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय का कायाकल्प, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow