Hardoi: हरदोई में किसान दिवस आयोजित, फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य—सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश।

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में बुधवार को स्वर्ण जयंती सभागार, विकास भवन हरदोई में किसान दिवस का आयोजन

Mar 25, 2026 - 19:15
73 Views
Hardoi: हरदोई में किसान दिवस आयोजित, फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य—सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश।
हरदोई में किसान दिवस आयोजित, फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य—सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश।

हरदोई: मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में बुधवार को स्वर्ण जयंती सभागार, विकास भवन हरदोई में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

बैठक में सीडीओ ने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री सभी किसानों के लिए अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री कराने से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, अनुदान पर बीज-खाद, किसान क्रेडिट कार्ड समेत कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। प्रगतिशील किसानों और किसान यूनियन के पदाधिकारियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने गांवों में छूटे किसानों की रजिस्ट्री समय पर पूर्ण कराएं।

सीडीओ ने विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जर्जर तारों को शीघ्र बदला जाए, उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल उपलब्ध कराया जाए और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। वहीं सिंचाई विभाग को निर्देश दिए गए कि रबी फसल की कटाई और आगामी फसल की तैयारी को देखते हुए नहरों और कुलाबों में टेल तक पर्याप्त पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें।

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि गेहूं खरीद केंद्रों पर समय से खरीद शुरू कराई जाए
उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान में गेहूं की फसल तैयार है और जायद फसलों की बुआई जारी है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी खरीफ सीजन 2026-27 से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत धान की फसल को जानवरों और जलभराव से होने वाले नुकसान को भी कवर करने की योजना है।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने किसानों को फसल भंडारण एवं जायद फसल सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों को सलाह दी गई कि 10 प्रतिशत से कम नमी पर ही फसल का भंडारण करें

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों—पशुपालन, स्वास्थ्य, विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण, जल निगम आदि—के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान किसानों ने कई स्थानीय समस्याएं भी उठाईं, जिनमें—

  • हरपालपुर क्षेत्र में बंद पड़े पीसीएफ केंद्र को पुनः खोलने की मांग
  • बिलग्राम तहसील में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत/आवास
  • बंदरों व नीलगाय से फसल नुकसान की समस्या
  • सड़कों के साथ पटरी निर्माण
  • भैंसटा व सई नदी पर अतिक्रमण हटाने व सफाई
  • ग्राम बम्हनाखेड़ा के पास संपर्क मार्ग की मरम्मत

सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और अगली किसान दिवस बैठक में प्रगति रिपोर्ट के साथ जनपद स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

Also Read- Hardoi : शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय का कायाकल्प, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow