Hardoi: नव निर्माण के 9 वर्ष- प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने गिनाईं उपलब्धियां, ‘सुगम उत्तराधिकार पोर्टल’ का किया शुभारम्भ। 

प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आज स्वामी विवेकानन्द सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री असीम अरूण

Mar 25, 2026 - 19:22
59 Views
Hardoi: नव निर्माण के 9 वर्ष- प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने गिनाईं उपलब्धियां, ‘सुगम उत्तराधिकार पोर्टल’ का किया शुभारम्भ। 
नव निर्माण के 9 वर्ष- प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने गिनाईं उपलब्धियां, ‘सुगम उत्तराधिकार पोर्टल’ का किया शुभारम्भ। 
  • उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र प्राप्त मिलने सुविधा होगी और समय की बचत होगी-असीम अरूण
  • सुगम उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र पोर्टल नागरिकों को पारदर्शिता और शीघ्र उत्तराधिकार प्रमाण पत्र प्राप्त करने में मदद करेगाः- अनुनय झा

Hardoi: प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आज स्वामी विवेकानन्द सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री असीम अरूण ने प्रदेश सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके उपरान्त मंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा निर्मित सुगम उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र पोर्टल का शुभारम्भ किया तथा तीन वारिस लोगों को उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर मंत्री ने जिलाधिकारी अनुनय झा की प्रशंसा करते हुए कहा कि सुगम उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र पोर्टल लांच होने से लोगो उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में सुविधा होगी और समय की बचत होगी।

इस अवसर जिलाधिकारी ने सुगम उत्तराधिकार पोर्टल के सम्बन्ध में मंत्री को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह पोर्टल जिले के नागरिकों को पारदर्शिता और उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में मदद करेगा। इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम के साथ नव निर्माण के 9 वर्ष, विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश पुस्तक का विमोचन किया।

इसके उपरान्त मंत्री ने राजकीय पुस्तकालय के उच्चीकरण का फीताकाट कर लोकापर्ण किया। उन्होने कुछ बच्चों को डायरी व पेन प्रदान किये तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चे देश को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभायेगें।

Also Read- Hardoi: हरदोई में भाजपा नई कार्यकारिणी का सम्मान समारोह, मंत्री असीम अरुण ने दिया सेवा और एकता का संदेश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow