Hardoi: हरदोई में भाजपा नई कार्यकारिणी का सम्मान समारोह, मंत्री असीम अरुण ने दिया सेवा और एकता का संदेश। 

भारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारिणी के गठन के उपरांत शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में नामित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान

Mar 25, 2026 - 15:16
75 Views
Hardoi: हरदोई में भाजपा नई कार्यकारिणी का सम्मान समारोह, मंत्री असीम अरुण ने दिया सेवा और एकता का संदेश। 
हरदोई में भाजपा नई कार्यकारिणी का सम्मान समारोह, मंत्री असीम अरुण ने दिया सेवा और एकता का संदेश। 

हरदोई: भारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद नामित पदाधिकारियों और सदस्यों का सम्मान समारोह कार्यक्रम भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश समाज कल्याण मंत्री एवं प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने नव नियुक्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों को सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने भाजपा कार्यालय पर नई कार्यकारिणी को सम्मानित कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मूल मंत्र पर कार्य करती है। इसी सोच के अनुरूप जिला संगठन में हर वर्ग को उचित सम्मान और प्रतिनिधित्व दिया जाता है। कहा कि हमारा लक्ष्य समाज के हर तबके की भागीदारी सुनिश्चित करना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है।  भाजपा कार्यकर्ता संगठन की नींव हैं। उनके समर्पण के बल पर ही संगठन लगातार विस्तार कर रहा है। आपकी निष्ठा व निस्वार्थ सेवा ने ही भाजपा को आज दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने सभी से इसी समर्पण के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया।

जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने पदाधिकारियों को संगठन सर्वोपरि का संकल्प दिलाया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नींव राष्ट्र सेवा, सहयोग (समर्पण), और एक मजबूत सांगठनिक ढांचे पर टिकी है। यह केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक कार्यकर्ता-आधारित परिवार है जो 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ काम करता है।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन प्रभारी मंत्री का स्वागत कर कहा कि हम सब संगठन के सिपाही है और सेवा और समर्पण हमारे विचार और आचरण में व्याप्त है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा,त्याग,समर्पण और संकल्प का सजीव प्रतीक है वो सुशासन की मशाल बनकर संगठन की संवेदनशीलता और सेवा भाव को घर घर तक पहुंचाने का काम निस्वार्थ भाव से करता है।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित,संदीप सिंह,शिवराज पटेल,आकाश सिंह,अजय शुक्ला,अलका गुप्ता,महेन्द्र सोनी,सौरभ सिंह गौर,जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा,इंजी० ओम वर्मा,सतेन्द्र राजपूत, जिला मंत्री नीतू चन्द्रा,सत्यम शुक्ला,अमरेन्द्र अर्कवंशी,अदिति कुशवाहा,दीपा विश्वास,रीतेश कुमार रिंकू,विवेक त्रिपाठी 'गोपाल',निर्देश राजपूत,जिला कोषाध्यक्ष डॉ०अनुज गुप्ता, जिला सह कोषाध्यक्ष गांगेश पाठक,कपिल मोहन गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री राजवीर सिंह आजाद भदौरिया,जिला सह कार्यालय मंत्री मुकुल सिंह आशा,आशुतोष बाजपेयी,जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया,आयुष सिंह,जिला संयोजक आईटी प्रद्युमन आनंद मिश्रा,जिला संयोजक सोशल मीडिया अनुराग श्रीवास्तव,निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह,निवर्तमान जिला मंत्री अविनाश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi : सीडीओ सान्या छाबड़ा ने हरियावां ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर लगाई फटकार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow