Hardoi: विकासखंड बावन के कौढा में शिक्षा चौपाल का आयोजन, अभिभावकों को किया जागरूक।

विकासखंड बावन अंतर्गत न्याय पंचायत कौढा में पीएम श्री संविलियन विद्यालय कौढा में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम

Mar 25, 2026 - 15:21
 0  4
Hardoi: विकासखंड बावन के कौढा में शिक्षा चौपाल का आयोजन, अभिभावकों को किया जागरूक।
विकासखंड बावन के कौढा में शिक्षा चौपाल का आयोजन, अभिभावकों को किया जागरूक।

हरदोई जनपद के विकासखंड बावन अंतर्गत न्याय पंचायत कौढा में पीएम श्री संविलियन विद्यालय कौढा में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन न्याय पंचायत के शिक्षक संकुलों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत एसआरजी आशीष मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ हुई। शिक्षा चौपाल में शिक्षा के उद्देश्य, शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास, अभिभावकों से संवाद व समन्वय तथा विकसित भारत की संकल्पना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों और प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक पाण्डेय ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि केवल नामांकन कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी शिक्षा देना भी उतना ही आवश्यक है। एसआरजी आशीष मिश्रा ने शिक्षा चौपाल के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसका मुख्य लक्ष्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, विद्यालय से जुड़े मुद्दों का समाधान, सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संकुल अभिषेक गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा चौपाल का उद्देश्य हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना और उसकी गुणवत्ता में सुधार करना है, साथ ही बच्चों की सीखने संबंधी कठिनाइयों और सामाजिक समस्याओं का समाधान भी करना है। एआरपी दिव्या सिंह ने अभिभावकों को बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया और अनुपस्थिति व पढ़ाई में कमजोरी जैसी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान बताए। वहीं एआरपी राजेंद्र दीक्षित ने विद्यालय, शिक्षक और समाज के बीच आपसी सहयोग को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने “स्कूल चलो अभियान” पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया। साथ ही राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण हुए छात्रों—प्रतिभा, आकांक्षा, वर्षा, संजना, अंशिका, प्रशांत कुमार, यशी, अंजली और अभिषेक—को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रही संविलियन विद्यालय मेडुआ की प्रधानाध्यापक सुधा श्रीवास्तव को शिक्षक संकुलों द्वारा अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम में शिक्षक संकुल विकास कुमार, शोभित सिंह, ओम प्रकाश सहित उमा बाजपेई, सारिका शुक्ला, चित्रा, शीलूलता श्रीवास्तव, इमरान अंसारी, संत कुमार यादव, संतोष कुमार, नीतू शर्मा, रचना मिश्रा, रीता राठौर, इंदु गौतम, हरिहर सिंह, रजनीश द्विवेदी, अनीता दीक्षित, सुबोध गुप्ता, मनीष शुक्ला समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप, प्रधान- लेखपाल की सरपरस्ती में हो रहा अवैध कार्य

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।