Hardoi : सीडीओ सान्या छाबड़ा ने हरियावां ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर लगाई फटकार
जनता की शिकायतों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ तय समय में किया जाए। मनरेगा के तहत आवास लाभार्थियों
हरदोई में विकास कार्यों की समीक्षा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने विकास खंड कार्यालय हरियावां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी कक्ष, स्थापना, शिकायत और आवास पटल का बारीकी से जायजा लिया।
फाइलों और दस्तावेजों के रखरखाव की स्थिति देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अभिलेखों को और अधिक सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाए।
उपस्थिति और भ्रमण पंजिका की जांच करते हुए उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि ब्लॉक से बाहर जाने वाले हर कर्मचारी का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज होना अनिवार्य है।
साथ ही कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और जीपीएफ पासबुक को भी तुरंत अपडेट करने को कहा गया। जनता की शिकायतों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ तय समय में किया जाए।
मनरेगा के तहत आवास लाभार्थियों को 90 दिन का रोजगार देने के काम में ढिलाई मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को लक्ष्य दिया कि मार्च के अंत तक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के सभी लाभार्थियों को निर्धारित रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
एनआरएलएम के तहत राशन कार्ड धारकों को समूहों से जोड़ने और बैंक लिंकेज जैसे कार्यों की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा ब्लॉक परिसर में प्रेरणा कैंटीन को सही स्थान पर शिफ्ट करने और खाली भूमि पर फलदार व फूलदार पौधे लगाने के निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रत्नेश सिंह, आबिद अली और सर्वेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में
What's Your Reaction?


