Lucknow : अवैध निर्माण पर लखनऊ विकास प्राधिकरण का बड़ा प्रहार, छह निर्माणाधीन इमारतें सील

प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने जानकारी दी कि चौक में नादान महल रोड पर हीना कौसर और शकील अहमद द्वारा लगभग 418 वर्गमीटर में बिना अनुमति के व्यावसायिक कॉम्प्ले

Mar 24, 2026 - 22:20
 0  15
Lucknow : अवैध निर्माण पर लखनऊ विकास प्राधिकरण का बड़ा प्रहार, छह निर्माणाधीन इमारतें सील
Lucknow : अवैध निर्माण पर लखनऊ विकास प्राधिकरण का बड़ा प्रहार, छह निर्माणाधीन इमारतें सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर छह अवैध निर्माणों को सील कर दिया है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-6 और जोन-7 की टीमों ने चौक, अमीनाबाद, हुसैनगंज, डालीगंज और नाका क्षेत्रों में यह कार्रवाई की। जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि अमीनाबाद के जंगलीगंज में मोहम्मद फैजान द्वारा लगभग 150 वर्गमीटर में आवासीय भवन और डालीगंज के केसरीपुरम में पंकज कुमार द्वारा 148 वर्गमीटर में व्यावसायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा था। इसी तरह हुसैनगंज में राजेंद्र कुमार और हैवलक रोड पर इरफान द्वारा किए जा रहे व्यावसायिक निर्माणों को भी सील किया गया है। नाका क्षेत्र में ऐशबाग पुल के पास सरदार रंजीत सिंह द्वारा लगभग 1000 वर्गमीटर में कराए जा रहे बड़े व्यावसायिक निर्माण पर भी ताला लगा दिया गया है।

प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने जानकारी दी कि चौक में नादान महल रोड पर हीना कौसर और शकील अहमद द्वारा लगभग 418 वर्गमीटर में बिना अनुमति के व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा था। इन सभी मामलों में प्राधिकरण के न्यायालय द्वारा वाद चलाने के बाद सीलिंग के आदेश जारी किए गए थे। आदेशों के पालन में पुलिस बल के साथ पहुँची टीमों ने सभी निर्माणाधीन इमारतों को सील कर संबंधित थानों की अभिरक्षा में दे दिया है। प्राधिकरण की इस सख्त कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow