Lucknow : बालवाटिका नवारंभ उत्सव से होगी बच्चों की शिक्षा की प्रेरक शुरुआत, खेल-खेल में सीखेंगे नौनिहाल

नवारंभ उत्सव के तहत 3 से 4 वर्ष के बच्चों को रेत पर उंगलियों से लिखने, खेल-कूद और अन्य रोचक गतिविधियों के जरिए अनौपचारिक शिक्षा दी जाएगी। साथ ही 6 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों का कक्षा 1 में प्रवे

Mar 24, 2026 - 22:22
 0  13
Lucknow : बालवाटिका नवारंभ उत्सव से होगी बच्चों की शिक्षा की प्रेरक शुरुआत, खेल-खेल में सीखेंगे नौनिहाल
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी बालवाटिका युक्त विद्यालयों में ‘बालवाटिका नवारंभ उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के निर्देशन में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य छोटे बच्चों के शैक्षिक जीवन की नींव को मजबूत और रोचक बनाना है। इस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित रामचौरा प्राथमिक विद्यालय से की जाएगी। इस उत्सव के माध्यम से 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विशेष नामांकन अभियान चलाया जा रहा है।

नवारंभ उत्सव के तहत 3 से 4 वर्ष के बच्चों को रेत पर उंगलियों से लिखने, खेल-कूद और अन्य रोचक गतिविधियों के जरिए अनौपचारिक शिक्षा दी जाएगी। साथ ही 6 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों का कक्षा 1 में प्रवेश सरल और आकर्षक बनाने पर जोर दिया जा रहा है। मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि योगी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयोग और गुणवत्ता सुधार के लिए लगातार काम कर रही है ताकि हर बच्चे को बेहतर माहौल मिल सके। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने बताया कि खेल आधारित इस पद्धति से बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ेगी। इस आयोजन में अभिभावकों और स्थानीय समुदाय को भी शामिल किया जा रहा है ताकि बच्चों के विकास के लिए एक सकारात्मक वातावरण तैयार हो सके।

Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow