Deoband : इंद्रेश कुमार के विरुद्ध अपमानजनक बयान की मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने की निंदा, राव मुशर्रफ ने सबूत मांगे

हाल ही में एक कथित मुलाकात का हवाला देते हुए दावा किया गया था कि इंद्रेश कुमार ने दस लाख हिंदू लड़कियों का विवाह मुस्लिम परिवारों में कराने की बात कही है। इस पर पलटवार करते हुए राव मुशर्रफ ने कहा कि यह दावा पूरी तर

Mar 24, 2026 - 21:55
54 Views
Deoband : इंद्रेश कुमार के विरुद्ध अपमानजनक बयान की मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने की निंदा, राव मुशर्रफ ने सबूत मांगे
Deoband : इंद्रेश कुमार के विरुद्ध अपमानजनक बयान की मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने की निंदा, राव मुशर्रफ ने सबूत मांगे

देवबंद में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मेरठ प्रांत संयोजक राव मुशर्रफ अली पुंडीर ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा दिए गए बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार के विरुद्ध लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और तथ्यों से परे हैं। राव मुशर्रफ ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से अपना बयान तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि इंद्रेश कुमार का जीवन राष्ट्र सेवा और सामाजिक सद्भाव के लिए समर्पित रहा है, ऐसे में उन पर लगाए जा रहे आरोप केवल समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश हैं।

हाल ही में एक कथित मुलाकात का हवाला देते हुए दावा किया गया था कि इंद्रेश कुमार ने दस लाख हिंदू लड़कियों का विवाह मुस्लिम परिवारों में कराने की बात कही है। इस पर पलटवार करते हुए राव मुशर्रफ ने कहा कि यह दावा पूरी तरह काल्पनिक और प्रमाण रहित है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि इतनी बड़ी संख्या में विवाह कराए गए होते, तो उसका कोई आंकड़ा या दस्तावेज कहीं न कहीं जरूर होता। उन्होंने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हमेशा राष्ट्रवाद और आपसी एकता की बात करता है और लव जिहाद जैसी प्रवृत्तियों के खिलाफ आवाज उठाता रहा है। राव मुशर्रफ ने स्पष्ट किया कि स्वामी द्वारा दिया गया बयान राजनीतिक द्वेष से प्रेरित लगता है, क्योंकि उनके पास इस बातचीत का कोई गवाह या रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं है। उन्होंने दोहराया कि इंद्रेश कुमार हमेशा भारतीय मुसलमानों को देश के प्रति समर्पित बनाने और हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow