Deoband News: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर उबाल, सतेंद्र शर्मा ने की जर्जिस अंसारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग
Deoband News: देवबंद में भगवान श्रीकृष्ण पर इस्लामिक वक्ता जर्जिस अंसारी की टिप्पणी को लेकर आक्रोश है। सतेंद्र शर्मा ने माफी और कानूनी कार्रवाई की मांग की।
सहारनपुर जिले के देवबंद में भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए एक बयान पर सामाजिक आक्रोश बढ़ता जा रहा है। त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने इस्लामिक वक्ता मौलाना जर्जिस अंसारी के कथित विवादित बयान की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। उन्होंने एक बयान जारी कर इटावा के मौलाना जर्जिस अंसारी के वक्तव्य पर कड़ा ऐतराज जताया और कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र भगवान श्रीकृष्ण पर इस तरह की टिप्पणी सामाजिक ताने-बाने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वाली है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले का संज्ञान लेकर आरोपी वक्ता के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने की अपील की है।
इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय की धार्मिक मान्यताओं, उनके पूजनीय देवी-देवताओं या पवित्र ग्रंथों के खिलाफ अनर्गल और आपत्तिजनक बातें कहना पूरी तरह गलत है। देश के हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह एक-दूसरे के धर्म और विचारों का आदर करे। इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयानों से समाज में बेवजह का तनाव पैदा होता है, जिससे कानून-व्यवस्था के प्रभावित होने का खतरा रहता है। उन्होंने मांग की है कि मौलाना जर्जिस अंसारी को अपनी इस टिप्पणी के लिए पूरे समाज और संत समाज से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास न कर सके।
Also Click : आषाढ़ में समृद्धि, कपि, ऊर्जा और समरस वन स्थापित करेगा वन विभाग, 18 जुलाई को हर विकास खंड में स्थापित होगा समृद्धि वन
What's Your Reaction?




