Deoband : नन्हे मेधावी छात्र हुए सम्मानित, द दून वैली स्कूल में दिखा उत्सव का माहौल

उनके परीक्षा परिणाम और साल भर के बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। विशेष रूप से शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए नर्सरी से अबरीस रानी, त्रिशा गर्ग, आयरा, दैविक शर्मा, अद्विक सिंघल और एलकेजी से आर्या शर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं कबीर सिंह राजपूत को लगातार दो वर्षों

Mar 24, 2026 - 21:52
43 Views
Deoband : नन्हे मेधावी छात्र हुए सम्मानित, द दून वैली स्कूल में दिखा उत्सव का माहौल
Deoband : नन्हे मेधावी छात्र हुए सम्मानित, द दून वैली स्कूल में दिखा उत्सव का माहौल

देवबंद के प्रतिष्ठित द दून वैली स्कूल में प्री-नर्सरी से एलकेजी तक के नन्हे विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल मैनेजर सुमन सिंघल, प्रधानाचार्या सीमा शर्मा, क्वालिटी हेड अर्चना शर्मा और उप-प्रधानाचार्य तनुज कपिल व हरदीप सिंह द्वारा सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप जलाकर की गई। नन्हे बच्चों ने स्वागत गीत और शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। इस दौरान छात्रों को उनके परीक्षा परिणाम और साल भर के बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।विशेष रूप से शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए नर्सरी से अबरीस रानी, त्रिशा गर्ग, आयरा, दैविक शर्मा, अद्विक सिंघल और एलकेजी से आर्या शर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं कबीर सिंह राजपूत को लगातार दो वर्षों तक पूरी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए विशेष पुरस्कार मिला। क्लास टॉपर की श्रेणी में मेहरांश सिंह, वामिका सचन, अबीर साहिब, तेजस्विनी, दैविक शर्मा, जैनब अज़ीज़, अद्विक बर्मन, अब्दुल सामी और वाणी त्यागी को ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि नियमित उपस्थिति से छात्रों का मानसिक विकास होता है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों की मेहनत को दिया। अंत में मैनेजर सुमन सिंघल ने सभी बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow