Ayodhya : भवदीय पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत विद्यार्थियों ने बटोहिया गीत पर समूह गान और लोक-नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, जिसने सभी का मन मोह लिया। स्कूल की ओर से शत-प्रतिशत उपस्थिति, पढ़ाई में अव्वल रहने, नेतृत्व क्षमता और कला के क्षेत्र

Mar 31, 2026 - 21:19
 0  3
Ayodhya : भवदीय पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
Ayodhya : भवदीय पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

अयोध्या के भवदीय पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सत्र 2025-26 की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। छात्र दिव्यांश पाण्डेय ने स्वागत भाषण देकर अतिथियों का अभिनंदन किया। विद्यालय अध्यक्ष इंजीनियर पी.एन. वर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका को बहुत महत्वपूर्ण बताया और उन्हें पूरी लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान कक्षा 6 से 10 तक के उन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने अपनी पढ़ाई में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। मेधावियों के सम्मान से पूरे परिसर में खुशी का माहौल रहा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत विद्यार्थियों ने बटोहिया गीत पर समूह गान और लोक-नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, जिसने सभी का मन मोह लिया। स्कूल की ओर से शत-प्रतिशत उपस्थिति, पढ़ाई में अव्वल रहने, नेतृत्व क्षमता और कला के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले छात्र-छात्राओं को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। प्रबंधक डॉक्टर अवधेश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय की यह सफलता शिक्षकों और विद्यार्थियों की साझा मेहनत का फल है। उन्होंने भरोसा जताया कि इसी तरह के समर्पण से शिक्षा के क्षेत्र में नए मुकाम हासिल किए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन और विद्यालय गीत के साथ हुआ, जिसने सभी उपस्थित लोगों में नया उत्साह भर दिया।

Also Click : Sambhal: जिलाध्यक्ष से बदसलूकी, CM को दी गालियां - अज्ञात युवक पर मारपीट और धमकी का आरोप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow