Hardoi : विद्या सिंह पब्लिक हाईस्कूल का शत-प्रतिशत रहा परिणाम, शोभित ने स्कूल में किया टॉप

परीक्षा परिणामों में शोभित ने 539 अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान पाया है। वहीं अमन गुप्ता 528 अंकों के साथ दूसरे, सृष्टि 507 अंकों के साथ तीसरे और राखी 503 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। इस खुशी के मौके पर

By INA News Desk
Apr 23, 2026 - 22:45
26 Views
Hardoi : विद्या सिंह पब्लिक हाईस्कूल का शत-प्रतिशत रहा परिणाम, शोभित ने स्कूल में किया टॉप
Hardoi : विद्या सिंह पब्लिक हाईस्कूल का शत-प्रतिशत रहा परिणाम, शोभित ने स्कूल में किया टॉप

डाल सिंह मेमोरियल स्कूल द्वारा संचालित विद्या सिंह पब्लिक हाईस्कूल के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल का इस वर्ष का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता पाई है। स्कूल के प्रबंधक मुकेश सिंह ने बताया कि बच्चों की इस उपलब्धि पर पूरे स्कूल को गर्व है।परीक्षा परिणामों में शोभित ने 539 अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान पाया है। वहीं अमन गुप्ता 528 अंकों के साथ दूसरे, सृष्टि 507 अंकों के साथ तीसरे और राखी 503 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। इस खुशी के मौके पर बच्चों ने स्कूल के संस्थापक दिवंगत अखिलेश सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। विद्यार्थियों ने कहा कि उन्होंने न केवल किताबी ज्ञान दिया, बल्कि माता-पिता की सेवा और अच्छे जीवन मूल्यों की सीख भी दी।

प्रबंधक मुकेश सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी और कहा कि शिक्षकों व बच्चों की कड़ी मेहनत से ही यह मुकाम हासिल हुआ है। स्कूल की प्रधानाचार्या भूमिका सिंह ने भी बच्चों और उनके माता-पिता को इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने छात्रों को आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के माहौल और शिक्षकों के मार्गदर्शन को देते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

Also Click : Hardoi : प्रधानमंत्री के आगमन और गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण की तैयारियों को परखने हरदोई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow