Hardoi : औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया

नवीन गल्ला मंडी में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का जन्मदिन वैश्य समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष विशाल सेठ के नेतृत्व में

By INA News Desk
Apr 23, 2026 - 22:42
23 Views
Hardoi : औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया
Hardoi : औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया

हरदोई की नवीन गल्ला मंडी में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का जन्मदिन वैश्य समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष विशाल सेठ के नेतृत्व में मंडी स्थल स्थित प्रतिष्ठान पर केक काटकर मंत्री की लंबी आयु की कामना की गई। इस दौरान व्यापारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी साझा की।

इस अवसर पर वैश्य और व्यापारी समाज के तमाम लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से राजेश गुप्ता, समीर गुप्ता, राजीव गुप्ता, सौरभ गुप्ता, सुशील गुप्ता, प्रखर गुप्ता और सनी गुप्ता शामिल थे। इनके साथ ही पापुल गुप्ता, सुमित गुप्ता, आनंद गुप्ता, अमित गुप्ता, जीतू गुप्ता और नवनीत गुप्ता ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की। कार्यक्रम में व्यापारियों के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति जैसे वीरेंद्र मिश्रा, अचल, शिवकुमार कश्यप, राहुल सिंह, रणविजय सिंह यादव, सोनू अम्बानी, मोबीन खान और हनीफ भी मौजूद रहे। सभी ने मंत्री द्वारा व्यापारियों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की।

Also Click : Hardoi : प्रधानमंत्री के आगमन और गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण की तैयारियों को परखने हरदोई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow