Bajpur : रुद्रपुर की महिला पेंचक सिलाट खिलाड़ी खेलो इंडिया नेशनल लीग में दिखाएंगी दम

उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व पूजा मेहर, तनुजा बुंगला और सुनीता भट्ट आर्टिस्टिक इवेंट में करेंगी। इसके साथ ही तनुजा बुंगला सोलो क्रिएटिव इवेंट और पूजा मेहर तुंगल व 55 किलोग्राम भार वर्ग की फाइटिंग प्रतियो

Mar 24, 2026 - 21:50
55 Views
Bajpur : रुद्रपुर की महिला पेंचक सिलाट खिलाड़ी खेलो इंडिया नेशनल लीग में दिखाएंगी दम
Bajpur : रुद्रपुर की महिला पेंचक सिलाट खिलाड़ी खेलो इंडिया नेशनल लीग में दिखाएंगी दम

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

बाजपुर की दीवाकर स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी की होनहार महिला खिलाड़ी मेघालय के शिलांग में आयोजित होने वाली खेलो इंडिया नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई हैं। पेंचक सिलाट एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव और मुख्य कोच बाबलू दीवाकर ने बताया कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेतृत्व में 26 और 27 मार्च को "अस्मिता पेंचक सिलाट नेशनल लीग 2026" का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से चुनी गई लगभग 700 महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व पूजा मेहर, तनुजा बुंगला और सुनीता भट्ट आर्टिस्टिक इवेंट में करेंगी। इसके साथ ही तनुजा बुंगला सोलो क्रिएटिव इवेंट और पूजा मेहर तुंगल व 55 किलोग्राम भार वर्ग की फाइटिंग प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेंगी। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राहुल ने खिलाड़ियों की तैयारी पर भरोसा जताते हुए कहा कि इस बार भी प्रदेश की बेटियां पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाएंगी। टीम को विदा करने के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष केवल भारती और अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow