Bajpur : सुल्तानपुर पट्टी पुलिस ने दो लंबे समय से फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार
पकड़े गए वारंटियों में अवतार सिंह शामिल है, जिसे पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार किया गया। दूसरा वारंटी अरुण कुमार है, जो सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला टांडा बंजारा का रहने वाला है। इन दोनों के खिलाफ न्याया
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पुलिस टीमों ने दो ऐसे वारंटियों को गिरफ्तार किया है जो काफी समय से फरार चल रहे थे और कानूनी प्रक्रिया में शामिल नहीं हो रहे थे। पुलिस ने इन अभियुक्तों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और अंततः उन्हें पकड़ने में कामयाबी हासिल की।
पकड़े गए वारंटियों में अवतार सिंह शामिल है, जिसे पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार किया गया। दूसरा वारंटी अरुण कुमार है, जो सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला टांडा बंजारा का रहने वाला है। इन दोनों के खिलाफ न्यायालय से लंबे समय से वारंट जारी थे। इस कार्रवाई को चौकी प्रभारी मनीष खत्री के नेतृत्व में कांस्टेबल दीपक बिष्ट, नीरज कुमार और जरनैल सिंह की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में
What's Your Reaction?









