Bajpur : बाजपुर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ शातिर को दबोचा, शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। इस सफल

By INA News Desk
Mar 24, 2026 - 21:47
46 Views
Bajpur : बाजपुर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ शातिर को दबोचा, शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई
Bajpur : बाजपुर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ शातिर को दबोचा, शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

बाजपुर में संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नूरपुर तिराहे के पास लेवड़ा पुल दोराहे पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान कुलवंत सिंह उर्फ काका के रूप में हुई है, जो केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के कामरेड का डेरा का रहने वाला है।

पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह, धीरेंद्र परिहार, जगदीश तिवारी और कांस्टेबल कैलाश पांडे शामिल रहे।

Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow