Bajpur : शुगर फैक्ट्री में अतिक्रमण हटाने का भारी विरोध, श्रमिकों के समर्थन में धरने पर बैठे जनप्रतिनिधि

जितेंद्र शर्मा ने कहा कि इन आवासों में वे श्रमिक रह रहे हैं जिनके पास रहने का कोई दूसरा ठिकाना नहीं है और वे फैक्ट्री में ही सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन जानबूझकर इन लोगों को परेशान

Mar 24, 2026 - 21:42
 0  4
Bajpur : शुगर फैक्ट्री में अतिक्रमण हटाने का भारी विरोध, श्रमिकों के समर्थन में धरने पर बैठे जनप्रतिनिधि
Bajpur : शुगर फैक्ट्री में अतिक्रमण हटाने का भारी विरोध, श्रमिकों के समर्थन में धरने पर बैठे जनप्रतिनिधि

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

बाजपुर में शुगर फैक्ट्री प्रशासन द्वारा 153 लोगों को अतिक्रमण की सूची में शामिल कर उन्हें हटाने की कार्रवाई का जोरदार विरोध शुरू हो गया है। इस फैसले के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति राजकुमार अपने समर्थकों के साथ फैक्ट्री के प्रधान प्रबंधक कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गए। हंगामे के चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जब तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान पुलिस बल के साथ आवास खाली कराने पहुँचे, तो उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा और बिना कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा।

जितेंद्र शर्मा ने कहा कि इन आवासों में वे श्रमिक रह रहे हैं जिनके पास रहने का कोई दूसरा ठिकाना नहीं है और वे फैक्ट्री में ही सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन जानबूझकर इन लोगों को परेशान कर रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, राजकुमार ने फैक्ट्री प्रबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि अधिकारी फैक्ट्री को सही ढंग से चलाने के बजाय श्रमिकों को उजाड़ने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी श्रमिक को निकाला गया, तो वे अपने परिवार के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी मिल प्रशासन की होगी। इस दौरान अनिल वाल्मीकि, सूरज यादव, शशिकांत, तनवीर खान और देवेंद्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow