Bajpur : डॉ. भजनीश सिंह बेदी का पीजी डिप्लोमा में चयन, क्षेत्र में खुशी का माहौल
डॉ. भजनीश सिंह बेदी बाजपुर के एक प्रतिष्ठित परिवार से हैं। वे वरिष्ठ पत्रकार तेजेंद्र सिंह बेदी के छोटे भाई हैं और भूपेंद्र कौर बेदी के पुत्र हैं। परिवार का सामाजिक और जनसेवा से जुड़ा
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर के डॉ. भजनीश सिंह बेदी का NEET MD/MS पीजी डिप्लोमा 2025 में चयन हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी है। यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. भजनीश सिंह बेदी का चयन डिप्लोमा इन एनेस्थीसियोलॉजी (पोस्ट एमबीबीएस पाठ्यक्रम) में हुआ है। उन्होंने 40वीं रैंक हासिल की है।
डॉ. भजनीश सिंह बेदी बाजपुर के एक प्रतिष्ठित परिवार से हैं। वे वरिष्ठ पत्रकार तेजेंद्र सिंह बेदी के छोटे भाई हैं और भूपेंद्र कौर बेदी के पुत्र हैं। परिवार का सामाजिक और जनसेवा से जुड़ा लंबा इतिहास रहा है। इसी प्रेरणा से उन्होंने शिक्षा में यह सफलता हासिल की है। सफलता की खबर मिलते ही बाजपुर क्षेत्र में खुशी छा गई। विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने डॉ. भजनीश सिंह बेदी को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?









