Bajpur : 20 गांव में भूमि विवाद को लेकर किसानों ने सीएम को ज्ञापन सौंपा, जल्द समाधान और फसल नुकसान मुआवजे की मांग

उन्होंने बताया कि तेज आंधी और बारिश से क्षेत्र में गेहूं की फसल को बहुत नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन कर किसानों को प्रति एकड़ 20 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाए ताकि उनका नुक

Mar 18, 2026 - 21:24
 0  6
Bajpur : 20 गांव में भूमि विवाद को लेकर किसानों ने सीएम को ज्ञापन सौंपा, जल्द समाधान और फसल नुकसान मुआवजे की मांग
Bajpur : 20 गांव में भूमि विवाद को लेकर किसानों ने सीएम को ज्ञापन सौंपा, जल्द समाधान और फसल नुकसान मुआवजे की मांग

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर में बहुचर्चित 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के मालिकाना हक के मुद्दे पर किसान आक्रोशित हैं। भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अमृता शर्मा को सौंपा और तुरंत कार्रवाई की मांग की। जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि 18 महीने से चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन को खत्म करवाते समय जिलाधिकारी नितिन कुमार भदोरिया के माध्यम से तीन महीने में 20 गांव के मामले के समाधान का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षेत्र के हजारों परिवार बुरी स्थिति में पहुंच गए हैं। उन्होंने मांग की कि आश्वासन के अनुसार जल्द समाधान किया जाए।

उन्होंने बताया कि तेज आंधी और बारिश से क्षेत्र में गेहूं की फसल को बहुत नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन कर किसानों को प्रति एकड़ 20 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाए ताकि उनका नुकसान भरपाई हो और कर्ज के बोझ से बच सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो किसानों को फिर से आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर राजा शर्मा, वेयंत सिंह, राज किशोर, सतनाम सिंह, योगेश सैनी, मुकेश दिवाकर, गुरमीत सिंह, खेमकरण सिंह, महेंद्र सिंह, कश्मीर सिंह समेत कई किसान मौजूद थे।

Also Click : बॉक्स ऑफिस महासंग्राम 2026: 'दृश्यम 3' और 'प्रतिछाया' के बीच कड़ी टक्कर, जॉर्जकुट्टी की चालाकी के सामने निविन पॉली की राजनीतिक बिसात।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow