Bajpur: हाशिए पर रहने वाले समुदायों को न्याय दिलाने की पहल: जोगीपुरा में ‘नालसा संवाद योजना 2025’ की दी गई जानकारी। 

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में नालसा संवाद

Mar 17, 2026 - 15:52
30 Views
Bajpur: हाशिए पर रहने वाले समुदायों को न्याय दिलाने की पहल: जोगीपुरा में ‘नालसा संवाद योजना 2025’ की दी गई जानकारी। 
हाशिए पर रहने वाले समुदायों को न्याय दिलाने की पहल: जोगीपुरा में ‘नालसा संवाद योजना 2025’ की दी गई जानकारी। 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में नालसा संवाद (हाशिए पर पड़े,कमजोर आदिवासियों और वंचित/खानाबदोश जनजातीय के लिए न्याय तक पहुंच को मजबूत करना) योजना 2025 के विषय में जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देशन में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोगीपुरा प्रधानाध्यापक डॉक्टर रणवीर सिंह की अध्यक्षता में प्राविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शाहिद ने नालसा संवाद(हाशिए पर पड़े कमजोर आदिवासियों और वंचित/खानाबदोश जनजातियों के लिए न्याय तक पहुंच को मजबूत करना )योजना 2025 की जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है किंतु समाज के काई वर्ग ऐसे हैं जो आर्थिक, सामाजिक,भौगोलिक अथवा शैक्षिक कारणों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं हो पाए और न्यायिक प्रक्रिया से दूर रह जाते हैं,ऐसे ही कमजोर और वंचित समुदायों तक न्यायिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा द्वारा यह विशेष योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत आदिवासी समुदायों एवं घुमंतू जनजातियों को उनके मौलिक अधिकारों,मानवाधिकारों, वन अधिकारों, भूमि अधिकारों तथा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित कानून की जानकारी प्रदान की जाती है।साथ ही उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं महिला एवं बाल अधिकारों, श्रमिक अधिकारों तथा सामाजिक न्याय से जुड़े प्रावधानों के विषय में जागरूक किया जाता है इस मौके पर पराविधिक कार्यकर्ता संगीता सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Also Read- Bajpur : समाजवादी बाबा साहब वाहिनी ने कांशीराम की जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow