Bajpur: एसडीएम ने तहसील दिवस पर समस्याओं का निस्तारण किया। 

तहसील दिवस में एसडीम डॉ अमृता शर्मा ने जनता की समस्याओं को सुनते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने

By INA News Desk
Mar 17, 2026 - 15:47
32 Views
Bajpur: एसडीएम ने तहसील दिवस पर समस्याओं का निस्तारण किया। 
एसडीएम ने तहसील दिवस पर समस्याओं का निस्तारण किया। 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। तहसील दिवस में एसडीम डॉ अमृता शर्मा ने जनता की समस्याओं को सुनते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। एसडीम डॉ अमृता शर्मा से किसान हरदेव सिंह ने शिकायती पत्र देकर अवगत कराया भूमि विवाद पर कोर्ट का स्टे है उसके बावजूद भी पुलिस में राजस्व विभाग द्वारा इंटरफेयर किया जा रहा है। इसके साथ ही गैस से संबंधित समस्याएं भी आई जिसको लेकर उन्होंने गैस एजेंसी के प्रबंधकों को निर्देश देते हुए कहा बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाए और होम डिलीवरी भी जारी रहे।इस मौके पर तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान, कानूनगौ,महिपाल सिंह,लेखपाल नसीम अहमद,संजय कुमार,संजय सक्सेना,एडीओ सुरेश पंथ मंडी सचिव कैलाश चंद शर्मा आदि थे।

Also Read-  घर में गैस की किल्लत से परेशान पटनावासी: गुरुद्वारा पटना साहिब का लंगर बना जीवन रक्षक, 24 घंटे चल रही सुविधा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow