Sambhal: सम्भल पुलिस का प्रदर्शन ‘एक्सीलेंट’: डीआईजी मुनिराज ने वार्षिक निरीक्षण में सराहा, ईद को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश।

सम्भल जनपद के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे डीआईजी मुरादाबाद रेंज मुनिराज जी ने पुलिस व्यवस्था, रिकॉर्ड मेंटेनेंस और कानून-व्यवस्था

Mar 17, 2026 - 15:38
132 Views
Sambhal: सम्भल पुलिस का प्रदर्शन ‘एक्सीलेंट’: डीआईजी मुनिराज ने वार्षिक निरीक्षण में सराहा, ईद को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जनपद के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे डीआईजी मुरादाबाद रेंज मुनिराज जी ने पुलिस व्यवस्था, रिकॉर्ड मेंटेनेंस और कानून-व्यवस्था को लेकर संतोष जताया है। दो दिवसीय निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस लाइन, एसपी कार्यालय और थाना कोतवाली का गहन निरीक्षण किया, जिसमें अधिकांश व्यवस्थाएं बेहतर पाई गईं।

डीआईजी ने बताया कि पुलिस लाइन में परेड का प्रदर्शन “एक्सीलेंट” रहा। जीडी स्टोर, मेस, बैरक और एमटी सेक्शन समेत सभी शाखाओं का निरीक्षण किया गया, जहां रजिस्टरों का रखरखाव और साफ-सफाई संतोषजनक मिली। उन्होंने एसएचओ के साथ बैठक कर पिछले एक साल के अपराध आंकड़ों की समीक्षा की और बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण की स्थिति सामान्य रही है। करीब 80 प्रतिशत मामलों का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि शेष मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी कार्यालय के निरीक्षण में भी अकाउंट, विशेष जांच शाखा और डीसीआरबी में रिकॉर्ड्स का रखरखाव बेहतर पाया गया। ई-ऑफिस प्रणाली के तहत कार्यों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

डीआईजी ने जनसुनवाई व्यवस्था और उसके ट्रैकिंग सिस्टम की भी सराहना की। थाना कोतवाली निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और दस्तावेज प्रबंधन अच्छा पाया गया, हालांकि मालखाने में खड़ी सीज व लावारिस गाड़ियों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। बीट कांस्टेबलों की सक्रियता, मिशन शक्ति और साइबर हेल्प डेस्क के कार्यों को भी सराहा गया। डीआईजी ने बताया कि ‘X-App’ के जरिए अपराधियों का डिजिटल डाटा, फोटो और सत्यापन तेजी से किया जा रहा है, जिससे पुलिसिंग और मजबूत होगी। आगामी ईद पर्व को लेकर उन्होंने सभी थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठकें कराने, आपसी संवाद बनाए रखने और पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों से शांतिपूर्ण और सद्भावपूर्ण माहौल में ईद मनाने की अपील की। कुल मिलाकर निरीक्षण में सम्भल पुलिस का प्रदर्शन बेहतर रहा, वहीं कुछ कमियों को सुधारने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Also Read- विपक्ष का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव, भेदभावपूर्ण व्यवहार और मतदाता वंचन के आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow