Bajpur: तहसीलदार से धान की पौध की जुताई को लेकर किसान नेता विक्की रंधावा की तीखी झड़प। 

हरिपुरा हरसान में एक किसान की धान की पौध तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान के द्वारा ट्रैक्टर से जुताई करवाने के विरोध में आक्रोशित

Mar 12, 2026 - 14:52
46 Views
Bajpur: तहसीलदार से धान की पौध की जुताई को लेकर किसान नेता विक्की रंधावा की तीखी झड़प। 
तहसीलदार से धान की पौध की जुताई को लेकर किसान नेता विक्की रंधावा की तीखी झड़प। 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। ग्राम हरिपुरा हरसान में एक किसान की धान की पौध तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान के द्वारा ट्रैक्टर से जुताई करवाने के विरोध में आक्रोशित भाकियू के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा ने किसानों के साथ तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान से वार्ता के दौरान तीखी झड़प हुई।

भाकियू के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा ने कहा तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान से तहसील में मिलने के लिए पहुंचे उन्होंने कहा एसडीएम ऑफिस आ जाओ वहां पर वार्ता करेंगे जब किसान मेरे साथ पहुंचे तो तहसीलदार अपनी गाड़ी में बैठकर चलने लगे जिसको लेकर किसानों ने वार्ता करनी चाहिए तहसीलदार गाड़ी में बैठ गए इसी को लेकर तहसीलदार की गाड़ी के आगे किसान बैठ गए और विक्की रंधावा की तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान से तीखी झड़प हुई। उसके बाद तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान किसानों से मिलने के लिए गाड़ी से उतरकर आए और उनसे वार्ता की जब जाकर मामला शांत हुआ। तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने किसानों को अपने ऑफिस बुलाया उनसे वार्ता की और उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया।

श्री विक्की रंधावा ने कहा डीएम के निर्देश के बावजूद आपके द्वारा किसान की धान की पौध को ट्रैक्टर से जुताई करवाई यह गलत है आगे से आप ऐसा नहीं करेंगे और हम किसी किसान के साथ उत्पीड़न नहीं होने देंगे। हम किसानों के हित के लिए संघर्ष कर रहे हैं किसी भी किसान की धान की पौध की जुताई नहीं होने देंगे। भाकियू किसान नेता हरप्रीत सिंह निज्जर ने कहा किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे और हम किसी भी अधिकारी को आब धान की पौध की जुताई नहीं करने देंगे इसके लिए हम मरने लड़ने को भी तैयार हैं। इस मौके पर विक्रम सिंह गोराया,हरपाल सिंह विर्क, गगन सरना,जोगिंदर सिंह,राजू चीना, संदीप विर्क,आदि मौजूद थे।

Also Read- Kashipur : काशीपुर में आईटीआई पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में 4 गिरोहबंद अपराधियों को किया गिरफ्तार 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow