Hardoi: लाखों की लागत से लगे वाटर कूलर बने शोपीस, गर्मी में प्यासे भटक रहे लोग, जिम्मेदार बेफिक्र। 

लाखों रुपए की लागत से लगाए गए नगर में बड़े मिनी वाटर कूलर धूल फाक रहे हैं। धूप और भीषण गर्मी से लोगों के गले सूखने शुरू

Mar 12, 2026 - 15:08
Mar 12, 2026 - 15:08
 0  5
Hardoi: लाखों की लागत से लगे वाटर कूलर बने शोपीस, गर्मी में प्यासे भटक रहे लोग, जिम्मेदार बेफिक्र। 
लाखों की लागत से लगे वाटर कूलर बने शोपीस, गर्मी में प्यासे भटक रहे लोग, जिम्मेदार बेफिक्र। 

बेनीगंज। लाखों रुपए की लागत से लगाए गए नगर में बड़े मिनी वाटर कूलर धूल फाक रहे हैं। धूप और भीषण गर्मी से लोगों के गले सूखने शुरू हो गए हैं। लोगों को गला तर करने के लिए कस्बा में भटकना पड़ रहा है, क्योकि नगर पंचायत की ओर से लगाये गए अधिकतर वाटर कूलर, मिनी वाटर कूलर खराब पड़े हैं। ऐसे में लोगों को दुकानों से पेयजल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। लगातार बढ़ती गर्मी के बावजूद नगर पंचायत की ओर से खराब पड़े वाटर कूलर को सही नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में कस्बा में आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगर पंचायत की ओर से कस्बा में चमारन टोला, मुराऊ टोला मैं लगे बड़े वाटर कूलर, मिनी वाटर कूलर तो लगे हैं शोपीस के लिए लेकिन पानी की टंकी में पानी नहीं समय से भरा जाता है। हद तब हो गई जब पासी टोला की रहने वाली महिला ने बताया फैंसी टोला में जल्द बड़ा वाटर कूलर लगवाया गया है ठंडक की शुरुआत से बंद पड़ा हुआ है बारात घर के पास भी लगा वाटर कूलर बंद पड़ा हुआ है। जिम्मेदारों से कहा गया लेकिन अभी तक किसी की इस और नजर नहीं पड़ी है। बाजार टोला में लगा बड़ा वाटर कूलर भी शुरुआत से ही खराब पड़ा है पास में ही बाजार लगती है वहां के निवासी लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की है। सिकलिन टोला में भी बड़ा वाटर कूलर बंद पड़ा है उसकी भी शुद्ध लेने वाला कोई नहीं है।

इसके अलावा अन्य स्थानों पर बड़े छोटे वाटर कूलर लगाये गए हैं। जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके और लोग अपनी प्यास बुझा सकें, लेकिन कस्बा में लगे अधिकतर वाटर कूलर खराब पड़े हैं। जो वाटर कूलर चल रहे हैं। उनसे भी कुछ में ठंड कुछ में गर्म पानी निकल रहा है और गंदगी पसरी हुई है। गंदगी की वजह से लोग वाटर कूलरों पर पानी नहीं पीना चाह रहे हैं। ऐसे में लोग कस्बा में दुकानों से पानी की बोतल व अन्य पेय पदार्थों खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं। ऐसे में लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। खराब अधिकांश छोटे वाटर कूलरों में टोटियां ही गायब है। सबसे ज्यादा भीड़ भाड़ बाजार टोला पर रहती है। यहां पर सैकड़ों की संख्या में लोग प्रतिदिन आते जाते हैं, लेकिन यहां वाटर कूलर खराब होने की वजह से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे संजय अग्रहरि ने बताया है समस्या संज्ञान में आई है तत्काल इसको दिखाता हूं।

Also Read- Hardoi : एक्सीडेंट मामले में त्वरित कार्रवाई न करने पर प्रभारी निरीक्षक निलंबित पुलिस अधीक्षक ने विभागीय जांच के आदेश दिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।