Kashipur : काशीपुर में आईटीआई पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में 4 गिरोहबंद अपराधियों को किया गिरफ्तार

ये अभियुक्त काशीपुर के निवासी हैं। गिरोह आम लोगों से मारपीट करता था और धमकी देकर जमीनों की फर्जी बिक्री दिखाकर पैसे ऐंठता था। इन गतिविधियों से लोक व्यवस्था प्रभावित हो

By INA News Desk
Mar 10, 2026 - 21:47
46 Views
Kashipur : काशीपुर में आईटीआई पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में 4 गिरोहबंद अपराधियों को किया गिरफ्तार
Kashipur : काशीपुर में आईटीआई पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में 4 गिरोहबंद अपराधियों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

उधम सिंह नगर जिले में आईटीआई कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर एसपी स्वप्न किशोर सिंह और सीओ विभव सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी की टीम ने चार गिरोहबंद अभियुक्तों को पकड़ा।

ये अभियुक्त काशीपुर के निवासी हैं। गिरोह आम लोगों से मारपीट करता था और धमकी देकर जमीनों की फर्जी बिक्री दिखाकर पैसे ऐंठता था। इन गतिविधियों से लोक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों पर लगातार सख्ती जारी रहेगी।

Also Click : Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow