Kashipur : काशीपुर एस्कॉर्ट फार्म भूमि मामले में जिलाधिकारी ने याचिकाकर्ताओं को एक सप्ताह का अंतिम मौका दिया

जिलाधिकारी ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार याचिकाकर्ताओं के दिए गए जवाबों पर सुनवाई की जा रही है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, ओसी

By INA News Desk
Mar 7, 2026 - 19:08
49 Views
Kashipur : काशीपुर एस्कॉर्ट फार्म भूमि मामले में जिलाधिकारी ने याचिकाकर्ताओं को एक सप्ताह का अंतिम मौका दिया
Kashipur : काशीपुर एस्कॉर्ट फार्म भूमि मामले में जिलाधिकारी ने याचिकाकर्ताओं को एक सप्ताह का अंतिम मौका दिया

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

काशीपुर। उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल ने ऊधम सिंह नगर जिले की तहसील काशीपुर में स्थित एस्कॉर्ट फार्म भूमि से जुड़ी कई रिट याचिकाओं पर अलग-अलग आदेश दिए हैं। इन आदेशों का पालन करते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में याचिकाकर्ताओं की मौजूदगी में सुनवाई की। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने याचिकाकर्ताओं को अपने समर्थन में सबूत और दस्तावेज पेश करने के लिए एक सप्ताह का अंतिम अवसर दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार याचिकाकर्ताओं के दिए गए जवाबों पर सुनवाई की जा रही है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, ओसी ऋचा सिंह, गौरव पाण्डेय, जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज कुमार तिवारी, बरीत सिंह, पटल सहायक सचिन काला और याचिकाकर्ता मौजूद थे। वर्चुअल तरीके से उप जिलाधिकारी काशीपुर और तहसीलदार भी जुड़े।

Also Click : Lucknow: तूबा के सपनों को मिले पंख, ‘मुख्यमंत्री युवा योजना’ से जुड़कर बनाया ‘सॉइल कॉन्सेप्ट’ ब्रांड।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow