Sambhal : गुमथल गांव में ‘लव जिहाद’ का आरोप, बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने छात्रा को बरामद किया, आरोपी युवक फरार
बताया जा रहा है कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि गुमथल गांव निवासी शान-ए-आलम एक हिंदू छात्रा को अपने घर में रखे हुए है। सूचना के आधार पर कार्यकर्ताओं ने पुलि
Sambhal : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गुमथल गांव में कथित ‘लव जिहाद’ के मामले को लेकर शनिवार को हड़कंप मच गया। बजरंग दल के संयोजक आशीष तूफानी की सूचना पर पुलिस ने गांव में मुस्लिम युवक शान-ए-आलम के घर पर छापेमारी कर एक हिंदू छात्रा को बरामद किया। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया और पुलिस व बजरंग दल की टीम को चकमा देकर भाग निकला।
बताया जा रहा है कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि गुमथल गांव निवासी शान-ए-आलम एक हिंदू छात्रा को अपने घर में रखे हुए है। सूचना के आधार पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस को मामले से अवगत कराया।
इसके बाद पुलिस टीम बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ आरोपी के घर पहुंची, जहां से छात्रा को बरामद कर लिया गया। पुलिस छात्रा को अपने साथ बनियाठेर थाने ले आई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही छात्रा के परिजनों से भी संपर्क कर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इधर, मामले को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बनियाठेर थाने पहुंच गए और आरोपी युवक शान-ए-आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी युवक की तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Also Click : Lucknow: तूबा के सपनों को मिले पंख, ‘मुख्यमंत्री युवा योजना’ से जुड़कर बनाया ‘सॉइल कॉन्सेप्ट’ ब्रांड।
What's Your Reaction?











