Sambhal : घरेलू गैस सिलेंडर रू.60 महंगा, आम लोगों का फूटा गुस्सा- कहा, 'महंगाई कम करे सरकार'

अमान ने बताया कि पहले सिलेंडर रू.890 का था, जो अब बढ़कर रू.950 हो गया है। उन्होंने कहा कि घरेलू इस्तेमाल की गैस का महंगा होना सही नहीं है। अमान का कहना है कि सरकार

Mar 7, 2026 - 19:01
25 Views
Sambhal : घरेलू गैस सिलेंडर रू.60 महंगा, आम लोगों का फूटा गुस्सा- कहा, 'महंगाई कम करे सरकार'
Sambhal : घरेलू गैस सिलेंडर रू.60 महंगा, आम लोगों का फूटा गुस्सा- कहा, 'महंगाई कम करे सरकार'

Report : उवैस दानिश, सम्भल

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में रू.60 की बढ़ोतरी के बाद आम लोगों के बजट पर असर पड़ना शुरू हो गया है। गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों ने महंगाई को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और सरकार से दाम कम करने या सब्सिडी बढ़ाने की मांग की।सिकंदरपुर निवासी मोहम्मद दाऊद ने बताया कि उन्हें घरेलू गैस सिलेंडर रू.950 में मिला है, जबकि पहले यही सिलेंडर करीब रू.800 से थोड़ा ज्यादा में मिल जाता था। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग के लिए यह बढ़ोतरी काफी भारी पड़ रही है। दाऊद ने सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडर के दाम कम किए जाएं ताकि आम आदमी को राहत मिल सके।वहीं अमान ने बताया कि पहले सिलेंडर रू.890 का था, जो अब बढ़कर रू.950 हो गया है। उन्होंने कहा कि घरेलू इस्तेमाल की गैस का महंगा होना सही नहीं है। अमान का कहना है कि सरकार को दाम कम करने के साथ-साथ सब्सिडी भी बढ़ानी चाहिए। उन्होंने बताया कि सब्सिडी मिलती तो है, लेकिन बहुत कम मिलती है।मोहम्मद जीशान ने भी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि रू.60 की बढ़ोतरी गरीब और मध्यम वर्ग के बजट पर सीधा असर डालती है। उन्होंने कहा कि चाहे अंतरराष्ट्रीय हालात कुछ भी हों, लेकिन आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ना ठीक नहीं है।हालांकि कुछ लोगों ने इसे बहुत बड़ी बढ़ोतरी नहीं माना। कोट पूर्वी निवासी अतुल कुमार रस्तोगी का कहना है कि पिछले कई महीनों से गैस के दाम नहीं बढ़े थे, इसलिए रू.60 की बढ़ोतरी बहुत ज्यादा नहीं कही जा सकती। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो सब्सिडी में बढ़ोतरी कर आम लोगों को राहत दे सकती है।गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर लोगों की राय अलग-अलग जरूर है, लेकिन ज्यादातर लोगों का मानना है कि बढ़ती महंगाई के दौर में घरेलू गैस के दाम कम होना ही आम जनता के लिए राहत की बात होगी।

Also Click : Lucknow: तूबा के सपनों को मिले पंख, ‘मुख्यमंत्री युवा योजना’ से जुड़कर बनाया ‘सॉइल कॉन्सेप्ट’ ब्रांड।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow