सम्भल में सशक्तिकरण संस्था का दुर्गा पूजा उत्सव, डांडिया की धुन पर थिरकेंगी महिलाएं; घरों से निकलकर उत्सव में शामिल हुईं बहनें

सम्भल में सशक्तिकरण संस्था द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में महिलाओं ने डांडिया और नृत्य में लिया भाग। सामाजिक मेलजोल और एकता का दिया संदेश।

By INA News Desk
Oct 18, 2026 - 23:25
7 Views
सम्भल में सशक्तिकरण संस्था का दुर्गा पूजा उत्सव, डांडिया की धुन पर थिरकेंगी महिलाएं; घरों से निकलकर उत्सव में शामिल हुईं बहनें

Report : उवैस दानिश, सम्भल

महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ने, आपसी प्रेम बढ़ाने और खुशियों के पल साझा करने के उद्देश्य से सम्भल में सशक्तिकरण संस्था की ओर से दुर्गा पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाएं सज-धजकर पहुंचीं और डांडिया, नृत्य, मनोरंजक खेलों समेत विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर उत्सव का आनंद उठाया।

इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें ऐसी महिलाएं भी शामिल हुईं, जो आमतौर पर घरों से बाहर कम निकल पाती हैं। कार्यक्रम के जरिए उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने, दूसरी महिलाओं से मिलने-जुलने और खुलकर खुशियां मनाने का अवसर मिला। उत्सव को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सशक्तिकरण संस्था की आयोजक शालिनी रस्तौगी ने बताया कि कार्यक्रम में सभी बहनों के लिए डांडिया, डांस, नृत्य और तरह-तरह के गेम्स सहित कई गतिविधियां रखी गई हैं।

इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाना और उनके बीच आपसी प्रेम, भाईचारे तथा एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं आपस में प्यार से रहें और मिल-जुलकर खुशियां मनाएं, इसी सोच के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कुल मिलाकर सशक्तिकरण संस्था का यह आयोजन महिलाओं के लिए मनोरंजन के साथ मेल-मिलाप और सामाजिक जुड़ाव का अवसर बना। दुर्गा पूजा के रंग में रंगी महिलाओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement