Hardoi : कुबेर लाल जनसेवा संस्थान ने महिला दिवस पर किया नारी सम्मान, होली मिलन में फैले रंग
संस्थान की संस्थापक निरमा देवी के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका पर खास बातचीत हुई। इस मौके पर निरमा देवी ने कहा कि ना
हरदोई: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कुबेर लाल जनसेवा संस्थान ने भव्य सम्मान समारोह और होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।
संस्थान की संस्थापक निरमा देवी के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका पर खास बातचीत हुई। इस मौके पर निरमा देवी ने कहा कि नारी परिवार की नींव ही नहीं बल्कि समाज की प्रगति और संस्कृति की रक्षक भी है। जिस समाज में नारी का सम्मान होता है वही समाज मजबूत और समृद्ध होता है।
कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों ने महिलाओं के योगदान की प्रशंसा की और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर अपने विचार रखे। साथ ही होली के अवसर पर होली मिलन समारोह हुआ जिसमें लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारा तथा सद्भाव का संदेश दिया।
इस अवसर पर अमिता मिश्रा मीतू, लक्ष्मी सेठ, सुनीता गुप्ता, विजयलक्ष्मी सिंह, प्रीति गुप्ता, कमला देवी, नेहा गुप्ता, चेतन महेश्वरी, अंजू पांडे, पूजा जैन, काजल गुप्ता, सोहनी दीक्षित, नीलम सिंह और चित्रा मिश्रा सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
Also Click : Lucknow : ब्रज की परम्परा और आस्था का सम्मान करते हुए होगा ब्रजमंडल का समग्र विकास- मुख्यमंत्री
What's Your Reaction?











