Hardoi : हरदोई में प्रशिक्षण महा अभियान के तहत तीन जगहों पर मंडल प्रशिक्षण वर्ग

बम्हनाखेड़ा मंडल में मंडल अध्यक्ष शिवा चंदेल, वर्ग सत्र अध्यक्ष मनोज शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, मंडल मंत्री उपदेश भारती और कार्यक्रम संचालक मंडल महामंत्री

Mar 8, 2026 - 23:53
 0  19
Hardoi : हरदोई में प्रशिक्षण महा अभियान के तहत तीन जगहों पर मंडल प्रशिक्षण वर्ग
Hardoi : हरदोई में प्रशिक्षण महा अभियान के तहत तीन जगहों पर मंडल प्रशिक्षण वर्ग

हरदोई : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर मंडल प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम लालू प्रसाद शुक्ला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल भेलावां बम्हनाखेड़ा, राणा वेणी माधव इंटर कॉलेज सिमौर मझिला और विनायक मैरिज लॉन पिहानी में हुए।प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय परिषद सदस्य और अवध क्षेत्र अनु मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा ने हिस्सा लिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, विकास, विचारधारा और संगठन कार्यप्रणाली पर विस्तार से बात की और कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।बम्हनाखेड़ा मंडल में मंडल अध्यक्ष शिवा चंदेल, वर्ग सत्र अध्यक्ष मनोज शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, मंडल मंत्री उपदेश भारती और कार्यक्रम संचालक मंडल महामंत्री कपिल सिंह मौजूद रहे। मझिला मंडल में मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा, वर्ग सत्र अध्यक्ष देवीदयाल, जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत और कार्यक्रम संचालक पूर्व मंडल अध्यक्ष सुबोध पांडेय उपस्थित थे।पिहानी ग्रामीण मंडल में मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, वर्ग सत्र अध्यक्ष आदर्श सिंह, मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय, नगर महामंत्री रामदास कटियार और कार्यक्रम संचालक नगर महामंत्री नीरज सिंह सहित मंडल तथा शक्ति केंद्र के पदाधिकारी और सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और आने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया।

Also Click : Lucknow : ब्रज की परम्परा और आस्था का सम्मान करते हुए होगा ब्रजमंडल का समग्र विकास- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow