Sambhal News: जमीन की रंजिश या कोई और वजह? पशुओं के तबेले में आग, पीड़ित ने जताया साजिश का शक

सम्भल के मियां सराय तसपुर में पशुपालन के तबेले में आग लगने से पशुओं के जलने और भारी नुकसान का मामला सामने आया है। पीड़ित मोहम्मद

By INA News Desk
Nov 21, 2026 - 19:46
2 Views
Sambhal News: जमीन की रंजिश या कोई और वजह? पशुओं के तबेले में आग, पीड़ित ने जताया साजिश का शक
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के मियां सराय तसपुर में पशुपालन के तबेले में आग लगने से पशुओं के जलने और भारी नुकसान का मामला सामने आया है। पीड़ित मोहम्मद फुरकान ने जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों पर आग लगवाने का शक जताया है। घटना के बाद पीड़ित का दर्द छलक पड़ा और उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मोहम्मद फुरकान के मुताबिक, करीब पांच साल पहले उन्होंने जमीन खरीदी थी। जमीन को लेकर मुशर्रफ और उसके बेटे से विवाद चल रहा था। पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिन पहले मियां सराय चौकी में भी जमीन के मामले को लेकर बातचीत हुई थी, जहां छह लाख रुपये की मांग की गई थी। फुरकान का कहना है कि उन्होंने जमीन के हिसाब से रकम लेने और बैनामा कराने की बात कही थी, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। पीड़ित ने आशंका जताई कि इसी रंजिश में उनके पशुओं के तबेले में आग लगवाई गई। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी, यूपी-112 और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आग बुझने में काफी देर लगी। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने किसी तरह बकरियों को बाहर निकाला, जबकि आग से पशुओं को नुकसान पहुंचा। मोहम्मद फुरकान ने कहा कि इंसानों के बीच विवाद हो तो बैठकर सुलझाया जा सकता है, लेकिन बेजुबान पशुओं के साथ ऐसा जुल्म बेहद दर्दनाक है। फिलहाल पीड़ित को पुलिस चौकी बुलाया गया है और वह कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Also Read : UP : मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने जनगणना-2027 की स्वगणना प्रक्रिया में ऑनलाइन दर्ज कराई जानकारी, राष्ट्रीय कार्य में योगदान देने की अपील की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement