Kashipur : जमीन का म्यूटेशन कराने के नाम पर 20.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में और विभिन्न बहानों से पीड़ित से पैसे लेना शुरू कर दिया। कभी अधिकारियों के नाम पर तो कभी मुख्यमंत्री के स्टाफ को देने के नाम पर लाखों रुपये नकद और बैंक

By INA News Desk
May 13, 2026 - 00:12
28 Views
Kashipur : जमीन का म्यूटेशन कराने के नाम पर 20.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Kashipur : जमीन का म्यूटेशन कराने के नाम पर 20.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

काशीपुर में जमीन का म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) कराने के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रामपुर के ग्राम पट्टीकला निवासी पीड़ित असलम ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लगभग 5 साल पहले उन्होंने सरबरखेड़ा में डेढ़ बीघा जमीन खरीदने का सौदा अय्यूब अली नामक व्यक्ति से किया था। जमीन का म्यूटेशन कराने के सिलसिले में उनकी मुलाकात शाहीने अंजुम से हुई, जो दिल्ली में सीआईएसएफ में तैनात है। शाहीने ने पीड़ित को गाजियाबाद के एक कथित पत्रकार दीपक शर्मा से मिलवाया और दावा किया कि दीपक के बड़े सरकारी अधिकारियों से अच्छे संबंध हैं और वह 20 लाख रुपये में काम करा देगा।

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में और विभिन्न बहानों से पीड़ित से पैसे लेना शुरू कर दिया। कभी अधिकारियों के नाम पर तो कभी मुख्यमंत्री के स्टाफ को देने के नाम पर लाखों रुपये नकद और बैंक खातों के माध्यम से लिए गए। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने एक बड़े अधिकारी को देने के बहाने पीड़ित से करीब 1.55 लाख रुपये का महंगा मोबाइल फोन भी मंगवा लिया। जब काफी समय बीतने के बाद भी काम नहीं हुआ और पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने मिलकर उनके कुल 20 लाख 53 हजार 999 रुपये हड़प लिए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow