Hardoi : शाहाबाद में खेत की रखवाली कर रहे दो भाइयों पर हमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों भाइयों का मेडिकल परीक्षण कराया। जांच में पाया गया कि दोनों को आई चोटें सामान्य हैं। राहत की बात यह रही कि पीड़ितों के पास मौजूद मोबाइल फोन और छह हजार रुपये पूरी तरह सुर
हरदोई जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमलापुर गांव में गन्ने के खेत की सिंचाई कर रहे दो भाइयों पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। घटना के समय पीड़ित रामकृपाल और उनका भाई रामकरन रात में अपने खेत में पानी लगाने के बाद सो रहे थे, तभी तीन अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों भाइयों का मेडिकल परीक्षण कराया। जांच में पाया गया कि दोनों को आई चोटें सामान्य हैं। राहत की बात यह रही कि पीड़ितों के पास मौजूद मोबाइल फोन और छह हजार रुपये पूरी तरह सुरक्षित हैं। पीड़ित रामकृपाल की शिकायत पर पुलिस ने तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की अलग-अलग बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है और घटना में शामिल आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Also Click : Sambhal: 'विश्व गुरु नहीं, हकीकत का आईना!' - जोशी के बयान पर सियासी संग्राम, AIMIM ने भी मानी बात।
What's Your Reaction?









