Bajpur : काशीपुर में एक किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
पकड़े गए आरोपियों की पहचान तेजा सिंह पुत्र मक्खन सिंह और सचिन पुत्र मुकेश के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मंगल बाजार आलू फार्म क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को उनके अपराध और एनडीपीएस एक्ट की
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत काशीपुर की आईटीआई थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम जब गश्त और चेकिंग कर रही थी, तभी हिम्मतपुर क्षेत्र में नमकीन फैक्ट्री के पीछे मैदान से दो संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान तेजा सिंह पुत्र मक्खन सिंह और सचिन पुत्र मुकेश के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मंगल बाजार आलू फार्म क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को उनके अपराध और एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं की जानकारी देते हुए गिरफ्तार किया गया। इस मामले में थाना आईटीआई में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार, उपनिरीक्षक पंकज कुमार, पुष्कर भट्ट और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Also Click : Sambhal: 'विश्व गुरु नहीं, हकीकत का आईना!' - जोशी के बयान पर सियासी संग्राम, AIMIM ने भी मानी बात।
What's Your Reaction?









