Sitapur : काशीपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध चरस के साथ महिला गिरफ्तार
पुलिस ने महिला को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत अपराध की जानकारी देते हुए नियम के अनुसार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायालय के सामने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया ग
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
काशीपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान हाइडिल के पीछे शंकरपुरी कॉलोनी से एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान शंकरपुरी कॉलोनी निवासी शशिबाला पत्नी जगत सिंह के रूप में हुई है, जिसके पास से 244 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। इस कार्रवाई के दौरान महिला का बेटा अक्षय मौके से भागने में सफल रहा।
पुलिस ने महिला को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत अपराध की जानकारी देते हुए नियम के अनुसार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायालय के सामने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कोतवाली आईटीआई के प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर, उपनिरीक्षक हरविंदर सिंह, अपर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह गड़िया, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन, कांस्टेबल रमेश बंग्याल, कांस्टेबल दीपक जोशी और महिला कांस्टेबल राधा शामिल रहीं।
Also Click : Hardoi : विधायक आशीष सिंह आशू को उद्यान विभाग की कॉफी टेबल बुक भेंट की गई
What's Your Reaction?




